App link for current affairs - https://bit.ly/2Osq8UA
Revision Audio - https://bit.ly/37CGS3f
पूरे 2019 का सैन्याभ्यास - https://youtu.be/HaoeAQ2Qv-I
पूरे 2019 का रिपोर्ट और सूचकांक - https://youtu.be/5YIYQrL85Yw
पूरे 1 वर्ष ब्रांड एम्बेसडर - https://youtu.be/CCrjSlDabRA
Best 1000 Part 1 - https://youtu.be/qXh2MQbpeYM
Join me on Instagram - KVguruji
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। एमसी मैरीकॉम सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस साल भारत रत्न का ऐलान नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है।
छन्नूलाल मिश्रा और मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण दिया जाएगा। कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, सुरशे वाडकर, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत 118 लोगों पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। लखनऊ के इतिहासकार और पत्रकार योगेश प्रवीण, असम के इतिहासकार जोगेंद्र नाथ फूकन को पद्म श्री चुना गया गया है। क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म श्री पुरस्कारों में कई आम लोगों के नाम भी शामिल हैं। इनमें लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, 25 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौड़ा भी शामिल हैं।