!! आज तुलसा की पूजा हमारे अँगना !! AAJ TULSA KI POOJA HAMARE ANGNA
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना
हमारे अंगनासखी तुम्हारे अंगना
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में गणपत आए
रिद्धि साथ लाए सिद्धि साथ लाए
आज खुशियां मनाएं हमारे अंगना
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में ब्रह्मा आए
ब्रह्मा आए ब्रह्माणी साथ लाए
शंख वेदों की ध्वनि हमारे अंगना
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में विष्णु आए
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी लाए
आज धन बरसाए हमारे अंगना
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में शंकर जी आए
शंकर जी आए संग गोरा लाए
आज डमरु बजाए हमारे अंगना
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में कृष्णा आए
कृष्ण जी आए संग राधा जी लाए
आज मुरली बजाए हमारे अंगना
मेरी तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
मेरी तुलसा की पूजा में श्रीराम आये
सीताराम आए लक्ष्मण साथ लाए
आज तीर चलाएं हमारे अंगना
मेरी तुलसा की पूजा हमारे अंगना ।।
LIKE, SHARE & SUBSCRIBE
और घंटा जरूर बजाये
AND COMMENT JARUR KARE