Monday, 17 August, 2026г.
russian english deutsch french spanish portuguese czech greek georgian chinese japanese korean indonesian turkish thai uzbek

пример: покупка автомобиля в Запорожье

 

Arvind Kejriwal ने तीसरी बार ली Chief Minister पद की शपथ

Arvind Kejriwal ने तीसरी बार ली Chief Minister पद की शपथУ вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी. पिछले सप्ताह संपन्न हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत दर्ज की थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधासभा में पार्टी के 62 विधायक जीते हैं. पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आप के हजारों समर्थक सुबह दस बजे से ही पहुंच गये थे. रामलीला मैदान में भारी भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बैजल ने सबसे पहले 12 बजकर 15 मिनट पर केजरीवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके बाद सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों ने एक एक कर शपथ ग्रहण की. NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of India's leading credible news channels, and is a preferred channel by an audience which favours high quality programming and news, rather than sensational infotainment. NDTV India's popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries. NDTV इंडिया भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. NDTV इंडिया पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें. देखें NDTV इंडिया लाइव, फ़्री डिश पर चैनल नं 45 चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/user/ndtvindia हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/NDTVIndia हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/ndtvindia NDTV Apps डाउनलोड करें : http://www.ndtv.com/page/apps अन्य वीडियो देखें : https://khabar.ndtv.com/videos #RamlilaMaidan #ArvindKejriwal #DelhiElections #DelhiResults
Мой аккаунт