У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
हर संसदीय क्षेत्र में 100-100 दिव्यांगों को मिलेगी- योगी जी
एच.टी. न्यूज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर संसदीय क्षेत्र के 100-100 दिव्यांगों को मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाए। यूपी के 80 संसदीय क्षेत्रों में आठ हजार मोटरराज्ड ट्राई साइकिल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल के निर्माण में 37 हजार रूपये खर्च होते हैंै। जिस पर केंद्र सरकार भारी सब्सिडी देती है। खर्च में राज्य सरकार का जो हिस्सा होगा, उसका निर्वहन किया जाएगा। बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगों की जीवन स्तर में सुधार आयेगा। और वह आगे बढ़कर अपना विकास कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह बात भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से रविवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दिव्यांगों के उपकरण वितरण शिविर के उद्घाटन के दौरान कही। इस मौके पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद थे। शिविर के दौरान 4115 लाभार्थियों को दो करोड़ 21 लाख रूपये की मदद से बने 7542 सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए हैं। अब तक देश में 6000 से ज्यादा दिव्यांगों के उपकरण वितरण समारोह आयोजित किए गए। 600 करोड़ की लागत के उपकरण नौ लाख दिव्यांगों में बांटे गए हैं। सामाजिक, आर्थिक सुधार पर भी जोर दिया जा रहा है। यूपी सरकार ने दिव्यांगों की मासिक पेंशन 300 से बढ़ाकर 500 रूपये कर दी है। इसका खर्च भी यूपी सरकार उठा रही है। यूपी में करीब 42 लाख दिव्यांग हैं।
दिव्यांगों की पहचान होगी मजबूत मिलेंगे यूनिवर्सल पहचान पत्र- थावरचंद गहलोत
सभी दिव्यांग देश में कहीं भी केंद्र व राज्य सरकार की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह बात दिव्यांगों के सहायक उपकरण वितरण समारोह में रविवार को गोरखपुर पहुंचे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी एक बड़ा एलान किया और कहा कि अब दिव्यांगों के यूनिवर्सल आइडेंटिटी कार्ड (यूआईडी) बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अभी जो कार्ड बने है वह केवल राज्य या जिला स्तर पर मान्य होते हैं। लेकिन अब यूनिवर्सल पहचान पत्र से केंद्र में कही पर भी लाभ ले सकेंगे।
केंद्र सरकार ने दिव्यांगता की श्रेणी सात से बढ़ाकर 21 कर दी है। अब मानसिक रूप से परेशान लोग भी दिव्यांगता की श्रेणी में आएंगे। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह में थावरचंद गहलोत ने कहा कि अब इलेक्ट्राॅनिक हाथ, पैर का जमाना आ गया है।
इलेक्ट्राॅनिक हाथ, पैर बनाने के लिए आर्टिफिशियल लिम्बस मैन्युफैक्चरिंग काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एलिम्को) कानपुर और जर्मनी की एक कंपनी से करार हुआ है। अब तक 15 इलेक्ट्राॅनिक हाथ-पैर बनाए गये हैं। यह बेहद कारगर तकनीक पर आधारित है। इसकी मदद से गिलास उठाकर पानी पीया जा सकेगा। चाय का कप भी आसानी से उठाया जा सकेगा। जिससे जीवन के कुछ आम काम आसानी से हो सकते है।
बोलने और सुनने में अक्षम बच्चों को मिलेंगे इलाज में 6 लाख रूपये- हर बच्चे को जो बोलने और सुनने में अक्षम है, उसे इलाज के लिए सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय छह लाख रूपये खर्च कर रहा है। कान के पास आॅपरेशन करके सहायक उपकरण लगा दिया जाता है। इससे बच्चा बोलने और सुनने लगता है। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने कहा कि एलिम्को विस्तार किया जाएगा। इस पर 286 करोड़ रूपये का बजट खर्च होगा।
Visit : www.htnews.co.in
Contact : 8400602601
हमारे Channel को Subscribe ज़रूर करे ताकी जब भी हम कोई नया Video डाले तो आपको पता चल सके उसके लिये Subscribe के पास जो घंटी बनी है उस पर Click ज़रूर करे* LINK IS BELOW
https://www.youtube.com/channel/UCyG5...
कहानी नोट बंदी की। लोगों से की ठगी। : https://www.youtube.com/edit?o=U&vide
जरूर सुने यह कविता माँ मुझको बंदूक दिला दो मैं भी लड़ने जाऊँगा By Nursery Student Abhinav : https://www.youtube.com/watch?v=7F-7kalcGSY
स्वच्छ भारत अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उतरे जनता के बीच (Hariom News) : https://www.youtube.com/watch?v=nBASqxOGWMI&t=7s
DANGEROUS ANGRY SNAKE SWALLOW BIG SNAKE : https://www.youtube.com/watch?v=4l6hJMw3-Vo&t=11s
Kamjor Dil Wale Ye video na Dekhe 10 ft Black Snack in JUNGLE : https://www.youtube.com/watch?v=U5e1DE5I4cI&t=50s
MIGRANE KO THIK KARNE KE LIYE GHARELU NUSKHA : https://www.youtube.com/watch?v=MpDmG4uAwf0