BHU STUDENT MARCH AGAINST THE UNNAO RAPE AND MURDER CASE । BIRLA TO BHU MAIN GATE ।
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
दिनांक 11-04-2018 को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा उन्नाव गैंगरेप व पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में हुई निर्मम हत्या के विरोध में एक शांतिपूर्ण जुलूस का आयोजन किया गया।तय था कि ये शांतिपूर्ण जुलूस बिरला छात्रवास चौराहे से सिंहद्वार तक जाएगा।किंतु,विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रशासन द्वारा छात्रों को लक्ष्मण दास अतिथि गृह के पास अकारण ही बलपूर्वक रोका गया व उन पर दवाब दिया गया कि वे अपने तय मार्ग को छोड़ दूसरा मार्ग अख्तियार करें।गौरतलब है कि माननीय कुलपति महोदय का आवास उस स्थान से कुछ ही दूरी पर है।शांति जुलूस में शामिल छात्र उनकी बात रखते हुए मधुबन के रास्ते से सिंहद्वार पहुँचे।वहाँ उन्होंने अपनी बातों को संयमित रूप से मीडिया के समक्ष रखा।साथ ही इस नृशंसनीय कृत्य में लिप्त पुलिस प्रशासन को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जतायी।