China deadly coronavirus in India | Coronavirus symptoms in Hindi | Precautionary Advice
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
चीन के वुहान में फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बन गया है। खासकर भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों पर संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इस संबंध में भारत ने सख्त एहतियाती कदम उठाए हैं। इस बीच भारत में इस खतरनाक वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटे राजस्थान के एक छात्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती इस युवक को अलग वार्ड में रखने का निर्देश दिया है। साथ ही डॉक्टरों को युवक के पूरे परिवार की संक्रीनिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
#Coronavirus #China #India #WHO
बिहार की राजधानी से खबर आ रही है कि वहां भी पीएमसीएच अस्पताल में कोरोनावायरस के संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण को देखते हुए एक छात्रा को भर्ती कराया गया है। पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) ने कहा कि छपरा की एक लड़की, जो हाल ही में चीन से लौटी थी उसे निगरानी में रखा गया है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर देश के 7 हवाईअड्डों पर 137 उड़ानों से आए 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई है लेकिन अब तक एक भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के मद्देनजर भारत ने नेपाल की सीमा से सटे जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट और जौलजीबी में नेपाल के साथ लगती सीमा पर स्वास्थ्य दल तैनात किए गए हैं।’
आपको बता दें कि यह वायरस निमोनिया का कारण बनता है। जो लोग इससे प्रभावित हैं, उन्हें खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की खबर है। इस पर एंटीबायोटिक्स का कोई फायदा नहीं होता। डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस वायरस से बचने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Website: http://www.lokmatnews.in/
Facebook: https://www.facebook.com/LokmatNewsHindi/
Twitter: https://twitter.com/LokmatNewsHindi
YouTube: https://www.youtube.com/LokmatNewsHindi