DB LIVE | 12 DEC 2016 | INTERNATIONAL NEWS HEADLINES
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
1...पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने ISI डीजी जनरल रिजवान अख्तर को पद से हटाया...लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को मिली कमान...कराची के कोर कमांडर रह चुके हैं मुख्तार
ले. जनरल नवीद बने ISI डीजी
2..मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक चर्च में धमाका... 25 की मौत, 49 से ज्यादा जख्मी... किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
मिस्र के चर्च में विस्फोट
3.. इराक की राजधानी बगदाद के फलुजा शहर में दो कार बम धमाके...8 लोगों की मौत, कई जख्मी..आतंकी संगठन ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी
इराक में ISIS की हैवानियत
4..पीओके के मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ की नारेबाजी..पीओके नेता सरदार रईस ने पाक सरकार पर लगाए आरोप...कहा-. LoC पार करने वाले आतंकी को पाकिस्तान सरकार मुहैया कराती है 1 करोड़ रुपये और हथियार
आतंकवाद पर पाक की खुली पोल
5...पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस आज लेंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ...यूएन के नौवें महासचिव होंगे गुटेरेस....यूएन महासभा के अध्यक्ष पीटर थामसन 193 सदस्यों वाली महासभा में गुटेरेस को दिलाएंगे शपथ
गुटेरेस आज लेंगे यूएन महासचिव पद की शपथ
6..सेंट्रल ईस्ट पैसिफिक राइज में भूकंप के झटके महसूस... रिक्टर पैमाने पर 5.7 भूकंप की तीव्रता मापी गई... 10 किलोमीटर की गहराई में दक्षिणी अक्षांश में रहा भूकंप का केंद्र
ईस्ट पैसिफिक राइज में भूकंप