DBLIVE | 10 October 2016 | Terrorist Hafiz Saeed, Masood will under the protection of the Pak army
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
पीओके में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों के बीच डर का माहौल है, इसी के चलते पाकिस्तान में आतंकी सरगना हाफिज सईद, मसूद अजहर और सैयद सलाउद्दीन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी हाफिज सईद, मसूद अजहर और सैयद सलाउद्दीन अब पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सेना के जवान सादी वर्दी में आतंक के इन आकाओं की सुरक्षा करेंगे। कोवर्ट ऑपरेशन की आशंकाओं के बीच पाकिस्तानी सेना ने ये फैसला लिया है। कहा जा रहा कि आतंकियों की तरफ से भी पाकिस्तानी सेना पर सुरक्षा का दबाव था। बता दें कि इन तीनों आतंकियों को सौंपने की मांग भारत सरकार पाकिस्तान से लगातार करती आ रही है। वहीं इस बीच खबर ये भी है कि सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एक बार फिर संसद को निशाना बना सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आईएसआई ने जैश-ए-मोहम्मद को किसी भी हद तक जाकर हमला करने के निर्देश दिए हैं। जैश ने 2001 में भी संसद पर हमले को अंजाम दिया था। जम्मू-कश्मीर सीआईडी ने भी सरकार को इस तरह की सूचना दी है। अगर जैश संसद पर हमले में नाकाम रहा तो वो दिल्ली सचिवालय, अक्षरधाम मंदिर और लोटस मंदिर को भी निशाना बना सकता है। आईएसआई इस मामले में मौलाना मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद के अलावा एक और संगठन तंजीम-जैश-उल-हक की भी मदद ले सकती है।.