एक्सप्रेस मिल्क शिशु को पीलाना सही या नहीं | Storing Express Milk | Health Please
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
Watch Health Please Home Remedies Channel
https://www.youtube.com/channel/UCPPgso0mUv17MNudXYuXjYg
This Youtube channel promotes healthy home remedies that are beneficial for one and all. It is for pure educational purpose only. Diagnosis of health problems and treatments require professional medical introspection. Our channel is for information on health.
एक्सप्रेस मिल्क शिशु को पीलाना सही या नहीं ?
जब शिशु किसी कारण वश प्राकृतिक रुप से मां का दूध पीने में असमर्थ हो या मां के नौकरी यानि जॉब करने के कारण उन्हें शिशु को स्तनपान कराने का समय देने और उस के करीब लंबे समय तक बैठने का वक्त ना हो तो वैसी परिस्थितियों में शिशु को स्तनपान कराये मदद के बिना ही कई तरीकों से मां का दूध निकाला जा सकता है इसी प्रक्रिया को मिल्क एक्सप्रेस कहा जाता है ।
स्तन से दूध निकाल कर शिशु को बोतल या चम्मच से पिलाना बिलकुल सामान्य है । इससे मां की गैरहाज़री में भी शिशु को पोषण मिल पाता है और मां भी समय-समय पर ब्रेस्ट मिल्क निकाल कर अपने को राहत भरा और हल्का महसूस कर सकती हैं ।
अगर आपको अधिक सफर करना पड़ता है या कुछ घंटों के लिए बाहर जाना होता है तो उसमें भी आप स्टोर किए हुए स्तनदूध शिशु को बोतल द्वारा पिला सकती हैं इससे आपको शिशु को फीड कराने के लिए कार्नर की ज़रुरत नहीं पड़ेगी ।
लेकिन स्तनदूध निकालने के तरीकों के अलावा इसमें सबसे अधिक ध्यान देने वाली बात ये है कि अमृत समान आपका दूध निकालने के बाद उसे सुरक्षित कैसे रखा जाए ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें ।
ब्रेस्ट पंप का प्रयोग करने से आप मिल्क एक्सप्रेस कर सकती हैं । इसका उपयोग बेहद आसान है बस इसकी कीप को अपने स्तन पर ठीक से बिठा कर हैंडल से पंप करना होता है ।
कभी-कभार ही अगर स्तन से दूध निकालने की आवश्यकता पड़ती हो तो हाथ से निचोड़ कर भी आप मिल्क एक्सप्रेस कर सकती हैं । बस ध्यान रहे कि निप्पल की बजाए पिछले हिस्से में निलिकाओं पर दबाब डालना है ।
इस के अलावा इलेक्ट्रिक मशीन भी मिलते हैं जो थोड़ा महंगा विकल्प जरुर है पर उन कामकाजी मांओं के लिए बिलकुल फिट है जिन्हें शिशु की पोषण के अलावा अपने काम के डेडलाइन्स का भी ध्यान रखना होता है |
स्तन का दूध कब तक खराब नहीं होता : Till when does breastmilk doesn’t spoil
• 4 डिग्री तापमान में इस दूध को लगभग 5 दिनों तक फ्रीज में रख सकती हैं ।
• फ्रीजर में इसे दो सप्ताह तक सहेजा जा सकता है ।
• कोशिश ये करनी चाहिए लंबे समय तक फ्रीजर में बंद फ्रोजन दूध शिशु को कम ही पिलाया जाए क्योंकि फ्रोजन दूध से एंटीबॉडीज खत्म हो जाते हैं लेकिन फिर भी ये फार्मूला मिल्क से बेहतर विकल्प होता है ।
• ज़ाहिर है आप नहीं चाहेंगी कि आपका कीमती स्तनदूध बेकार हो जाए इसलिए समय सीमा में ही शिशु द्वारा उसकी खपत करवा दें ।
दूध बर्फ बन गया हो तो कैसे पिघलाएं :
How to melt frozen milk
1. डायरेक्ट गर्म करने की बजाए दूध के बैग या बॉटल को गर्म पानी या गर्म बर्तन से सटा कर रखें धीरे-धीर इनका पिघलना सही रहता है ।
2. गर्मपानी के कटोरे में भी डाल सकती हैं ।
3. बंद बोतल पर गर्म पानी के नल चला दें ।
4. फ्रीजर में डीफ्रोस्ट होने के लिए छोड़ दें।
5. जब दूध पिघल जाए तो इसका इस्तेमाल तुरंत ही कर लेना चाहिए ।
6. शिशु के पीने के बाद बोतल में बचे दूध को दुबारा पिलाना स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होगा ।
If u Like Video Then - Please Subscribe Channel & Like Share