18 मार्च 2007, जमैका के पेगासुस होटल के कमरा नंबर 374 में एक लाश मिली। शिनाख्त हुई तो पता लगा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर थे।
यह एक ऐसी तारीख थी जिसका रिश्ता भारत, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, आयरलैंड समेत पूरे क्रिकेट जगत से है। जो लाश मिली उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। उल्टा पड़ा जिस्म और मुंह से निकलता खून, मौत की कोई और कहानी बयान कर रहा था। लाश पलट कर देखी तो उसकी शिनाख्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर के रूप में हुई। मगर इसका कारण क्या था – यह तो कोई भी नहीं जानता। प्रेस कॉन्फ्रेंस से अपनी टीम के लिए ‘विश्व कप खत्म’ कह कर उठने वाले वूलमर को फिर कभी नहीं देखा गया। आयरलैंड के सेंट पैट्रिक्स डे यानि 17 मार्च को आयरिश टीम ने पाकिस्तान को मात्र 132 रन पर समेट दिया। मैच हार कर पाकिस्तान बाहर हो गई और उसका वर्ल्ड कप जीतने का अभियान समाप्त हो गया। विश्व कप के दौरान एक नेश्नल टीम के कोच की मौत होना कोई साधारण बात नहीं नजर आती। जिस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं, वहां बंद कमरे में किसी का पहुँचना पचता नहीं। जमैका पुलिस से मामला स्कॉटलैंड यार्ड तक पहुँचा, मगर सिर्फ शक और अंदेशों के जाल ही हाथ लगे।
---------
About the Channel:
आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। मगर आने वाले वक़्त की नीयत क्या है ये तभी जाना जा सकता है जब हम अपने आंख और कान खुले रखें। और इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बरों से आपको आगाह करके। ताकि आप सुरक्षित रहें।
Nowadays we are living in such a age, where one knows that what will happen in next moment? In such scenario what we can do is to be stay aware each moment. We can prepare for future only if we keep our eyes and ears open. CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
Follow us on:
FB: https://www.facebook.com/crimetakofficial/
Twitter: https://twitter.com/CrimeTakBrand