INDIAN AGRICULTURE (भारतीय कृषि)| पशु गणना 2019 | 20th Livestock census (20 वीं पशुधन गणना 2019)
У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
#INDIAN AGRICULTURE (भारतीय कृषि) | 16th Livestock census 2019 (20 वीं पशुधन गणना 2019)
#INDIAN_AGRICULTURE _भारतीय_कृषि
#INDIANAGRICULTURE
#Agriculture_Census_2016
#भारतीय_कृषि
#पशु_गणना_2019
#PathFinder_study_Point
#lekhpal_2020
#RO_ARO_2020
#BEO
#UPPSC_BEO_2019
#Block_Education_officer_2019
#UPSSSC_Lekhpal_2020
#best_Educational_Channel_on_YouTube
Block Education Officer (BEO) DEMO TEST PDF LINK-
https://drive.google.com/file/d/17O9_ap2W0bX7q1RKhINqlI0Qfwj-XI7w/view?usp=drivesdk
Call or Whatsapp 9506742546 for any Query
भारत में पशुधन गणना का इतिहास
प्रथम अखिल भारतीय पशुधन गणना ब्रिटिश भारत में वर्ष 1919-20 में पशुधन से संबंधित सूचनाएं एकत्र करने हेतु सीमित क्षेत्रों में प्रारंभ की गई थी।
द्वितीय पशुधन गणना वर्ष 1924-25 में की गई।
स्वतंत्रता के बाद प्रथम पशुधन गणना वर्ष 1951 में आयोजित की गई तथा उत्तरोत्तर हर पांचवें वर्ष यह गणना आयोजित की जाती रही है।
इससे पूर्व 19वीं पशुधन गणना (19th Livestock Census) वर्ष 2012 में आयोजित की गई थी।
20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट:-
16 अक्टूबर, 2019 को मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने ‘20वीं पशुधन गणना’ (20th Livestock Census) जारी की।
पशुधन गणना में सभी पालतू जानवरों को आच्छादित (Cover) किया जाता है।
यह गणना ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में की गई।
20वीं पशुधन गणना :-
20वीं पशुधन गणना हेतु आंकड़ों के संग्रह के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिक का सहारा लिया गया और यह कार्य टैबलेट कंप्यूटरों की सहायता से संपन्न किया गया।
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में पशुधन आबादी ‘गणना-2012’ की तुलना में 4.6% की वृद्धि के साथ 535.78 मिलियन के स्तर पर पहुंच गई है।
भैंसों की संख्या के संदर्भ में शीर्ष राज्य -उत्तर प्रदेश
कुल पशुधन के संदर्भ में शीर्ष राज्य -उत्तर प्रदेश
कुल गौवंशीय (Bovine) जैसे-मवेशी, भैंस, मिथुन और याक आदि की आबादी (Population) वर्ष 2019 में 302.79 मिलियन आकलित की गई है, जो विगत गणना की तुलना में लगभग 1 प्रतिशत अधिक है।
पशुधन आबादी का वितरण, 2019
पशुधन संख्या 2019 – प्रमुख प्रजातियों का हिस्सा क्रमानुसार –
1. मवेशी (Cattle) – 35.94%
2.बकरी (Goat) – 27.80%
3.भैंस (Buffalo) – 20.45%
4.भेड़ (Sheep) – 13.87%
5.सुअर (Pig) – 1.69%
6.अन्य (Others) – 0.23%