बिहार के गोपालगंज में एक गांव है जिगना. इस गांव एक लोक कलाकार थे रसूल मियां. भिखारी ठाकुर की तरह लोकप्रिय. रसूल मियां राम और गांधी को लेकर रचा करते थे. उनके गीतों में आज़ादी, चरखा और सुराज आता था. राम का सेहरा लिखा है रसूल मियां ने. गमकता जगमगाता है अनोखे राम का चेहरा. राम का चेहरा अब भी चमक रहा है उसके बाद भी जब जामिया की सड़क पर लड़का बंदूक लहरा रहा था, खुद को रामभक्त बता रहा था. गांधी की जब हत्या हुई तब रसूल मियां कोलकाता में थे. सुभाष चंद कुशवाहा जी ने अपनी पत्रिका लोकरंग में रसूल मियां को पाठकों के सामने लाया था. उनके इस गीत को सुनिए. चंदन तिवारी ने गाया है आप दर्शकों के लिए. चंदन की आवाज़ गांधी के पदचाप की तरह सुनाई देती है. आप सुनिएगा उस आवाज़ को. भोजपुरी में है. समझना आसान है. आप जानते हैं कि मेरी मातृभाषा भोजपुरी है. हिन्दी नहीं है. इस गाने में रसूल मियां कहते हैं कि मेरे गांधी को किसने गोली मार दी. तीन तीन गोली मारी. कल ही तो आज़ादी मिली थी, आज ही गोली मार दी. गौर से सुनिए. आपको गांधी जाते हुए दिखाई देंगे. गोड्से आता हुआ दिखाई देगा.
NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of India's leading credible news channels, and is a preferred channel by an audience which favours high quality programming and news, rather than sensational infotainment.
NDTV India's popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries.
NDTV इंडिया भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. NDTV इंडिया पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
देखें NDTV इंडिया लाइव, फ़्री डिश पर चैनल नं 45
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/user/ndtvindia
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/NDTVIndia
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/ndtvindia
NDTV Apps डाउनलोड करें : http://www.ndtv.com/page/apps
अन्य वीडियो देखें : https://khabar.ndtv.com/videos