У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला आधिकारिक यूट्यूब चैनल
अविस्मरणीय पल।
बदलाव यात्रा के दौरान पाकुड़ में इस विशाल जनसभा को मेरा जोहार और धन्यवाद।
झारखंड की माताओं-बहनों को मेरा वादा है आप लोगों की मदद के लिए मेरी सरकार हर गाँव में महिला बैंक खोलेगी। इस बैंक में रोज़गार भी स्थानीय युवाओं को मिलेगा जहां से आप खेती, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और शादी ब्याह के लिए बेहद सस्ते दर पर पैसा ले सकेंगी। मेरी सरकार आपको किसी के आगे हाथ फैलाने नहीं देगा, आप सभी को आपका अधिकार मिलेगा।
मेरी सरकार में सरकारी स्कूलों को पढ़ाई के लिए प्राइवेट से भी अच्छा बनाया जाएगा। गरीब का बच्चा भी गर्व से पढ़ पायेगा, आगे बढ़ पायेगा। नर्स बनने के लिए पारा मेडिकल और मेडिकल की पढ़ाई को सस्ता किया जाएगा। वहाँ सिर्फ अमीर के बच्चे ही नहीं गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा।
साथ-साथ, 25 करोड़ तक की सरकारी निविदा में पहला हक यहाँ के स्थानीय का होगा, झारखंडी का होगा।
साथ दें, साथ चलें
नए झारखंड की राह चलें।
#BadlavYatra