इकोमनिस्ट के कवर की चर्चा हो रही है. टाइम के कवर पर डिवाइडर इन चीफ के बाद इकोनोमिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के भारत को कंटीली तारों के ऊपर खिले कमल से पेश किया है. इनटालरेंट इंडिया लिखा है. कवर स्टोरी में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि भारत के मतदाता का एक हिस्सा उनकी इस बात से सहमत है कि जो मुसलमान हैं वो गद्दार हैं. मोदी इसी आधार पर मतदाताओं का निर्माण कर रहे हैं. आज़ादी से लेकर अब तक भारत ने हमेशा से लोकतंत्र के खतरों की बात को गलत साबित किया है. लेकिन जिस तरह से सोच समझ कर इसके सेकुलर ढांचे पर हमला हो रहा है वो पूरे राजनीतिक तंत्र को खतरे में डाल देने वाला है. वोटर को याद रखना चाहिए कि बीजेपी के ऐसे प्रयोग किए हैं जिससे बाकी माइनारिटी को नुकसान पहुंचा है, चाहे वो अनुसूचित जाति के हों या गैर हिन्दी भाषी हों. प्रधानमंत्री मोदी गांधी की अहिंसा की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 23 मई 2015 के इकोनमिस्ट कवर पर पिछली बार जब प्रधानमंत्री छपे थे तो एक अकेला इस शहर में जैसा मुखड़ा मिला था. जैसे कोई मसीहा आया हो वो सब ठीक करने वाला है. अब उसी मसीहा के भारत की बात पत्रिका के कवर पर कंटीली तार के ज़रिए हो रही है.
NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of India's leading credible news channels, and is a preferred channel by an audience which favours high quality programming and news, rather than sensational infotainment.
NDTV India's popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries.
NDTV इंडिया भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. NDTV इंडिया पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
देखें NDTV इंडिया लाइव, फ़्री डिश पर चैनल नं 45
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/user/ndtvindia
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/NDTVIndia
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/ndtvindia
NDTV Apps डाउनलोड करें : http://www.ndtv.com/page/apps
अन्य वीडियो देखें : https://khabar.ndtv.com/videos