तीन दिन तक हुई पूछताछ के बाद अपूर्वा ने स्वीकार किया कि सोमवार रात 11
बजे रोहित से झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का गला दबाया था। इसमें हो
सकता है कि जोर से गला दब गया हो और सोने के दौरान रोहित की मौत हो गई
हो। हालांकि, क्राइम ब्रांच अपूर्वा की इस बात पर यकीन नहीं कर रही है।
आशंका है कि अपूर्वा ने हत्या की धाराओं से बचने के लिए यह कहानी बताई
हो, ताकि मामला गैरइरादतन हत्या का बन जाए। अपूर्वा खुद भी सुप्रीम कोर्ट
की अधिवक्ता हैं। इसलिए क्राइम ब्रांच सुबूतों की कड़ी को जोड़ लेना
चाहती है। पर्याप्त सुबूत मिलते ही गिरफ्तारी होगी। मोबाइल कॉल डिटेल्स
रिकार्ड से पता चला है कि अपूर्वा ने मंगलवार सुबह 11 बजे अपने मोबाइल
फोन से दिल्ली से बाहर रहने वाले एक व्यक्ति को फोन किया था। पुलिस को शक
है कि यह फोन अपूर्वा ने किसी जानकार से सुझाव लेने के लिए किया। अब तक
की जांच में मिले सुबूतों के आधार पर क्राइम ब्रांच के शक के दायरे में
रोहित की पत्नी अपूर्वा आ रहीं हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने के साथ ही
अपूर्वा खुद भी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच
किसी भी जल्दबाजी से बचते हुए, सबूतों की हर कड़ी को जोड़ लेना चाहती है।
क्राइम ब्रांच पर्याप्त सुबूत एकत्र होते ही इस मामले में गिरफ्तारी
करेगी। क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने सोमवार को
मीडिया को दिए बयान में संकेत दिया कि हत्याकांड की तफ्तीश पूरी होने
वाली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
उत्तराखंड से वोट डालने के बाद 15 अप्रैल की रात 10 बजे रोहित शेखर
तिवारी डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर सी-329 लौटे थे। कार में उनके साथ
रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा, सौतेले भाई सिद्धार्थ के ममेरे भाई राजीव
और राजीव की पत्नी कुमकुम भी थीं। खाना खाने के बाद रात 11 बजे उज्ज्वला,
राजीव और कुमकुम तिलक लेन स्थित घर चले गए थे। इसके बाद रोहित पहली मंजिल
पर स्थित अपने कमरे में जाकर सो गए। बराबर वाले कमरे में उनकी पत्नी
अपूर्वा भी सो गई थीं। इसके बाद रात 1:30 बजे अपूर्वा भूतल से पहली मंजिल
पर स्थित रोहित के कमरे में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी हैं।
ठीक एक घंटे बाद रात 2.30 बजे वह पहली मंजिल से भूतल पर आते दिख रही हैं।
रोहित की मौत का समय भी सोमवार की रात 1.30 से 2 बजे के बीच बताया गया
है। ऐसे में क्राइम ब्रांच के शक की सुई अपूर्वा पर आकर ठहर गई है और
उन्हें मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच अब यह भी जानने की
कोशिश कर रही है कि वारदात को अंजाम एक व्यक्ति ने दिया या और लोग भी
शामिल हैं। इसके लिए अपूर्वा, रोहित की मसाज करने वाले भोलू व चालक
अभिषेक के बयान को देखा जा रहा है। घटना वाली रात बाहर से किसी के अंदर
प्रवेश करने के फुटेज नहीं मिले हैं।
After three days of interrogation, Apurva admitted that on Monday night 11
At the time, Rohit was fighting. Both of them pressed each other's throats. Be in
It may be that the throat has been strangled and Rohit died while sleeping
Ho. However, crime branch is not believing Apurva's statement.
It is feared that Apurva told this story to avoid the currents of murder
So that the case will be made of unreasonable murder. Apoorva himself also the Supreme Court
Are the advocates of Therefore, linking crime branch proofs
Wants There will be arrests only when there is sufficient evidence. Mobile call details
Records have shown that Apurva on Tuesday morning at 11 o'clock in the morning
Called a person living outside the phone from Delhi. Police suspect
It is that Apoorva, this phone Apurva did to get some advice. till now
On the basis of evidence found in the investigation of the crime branch in the scope of the crime
Rohit's wife Apurva is coming out. Only with the case being high profile
Apoorva himself is a Supreme Court advocate. In such a crime branch
Avoiding any haste, wants to add every episode of the evidence.
Arrest in this case as soon as the crime branch gathered enough evidence
Will do Crime Branch's Additional Police Commissioner Rajiv Ranjan on Monday
In a statement to the media, indicated that the investigation of the massacre would be completed
Is supposed to be. The event will be exposed soon. he said that
After voting from Uttarakhand on 15th April at 10 pm Rohit Shekhar
Tiwari returned home C-329 at the Defense Colony. With them in the car
Rohit's mother Ujjwala Sharma, brother of step brother Siddharth, brother Rajiv
And Rajiv's wife was Kumkum too. After eating the food, at 11 o'clock in the morning,
Rajiv and Kumkum went home to Tilak Lane. Next to Rohit first floor
Going to sleep in his room located on His wife in equal room
Apoorva also slept After this, at 1:30 in the morning, the first floor from the Apoorva ground floor
On going to Rohit's room, CCTV has been shown in the camera.
Just one hour later at 2.30 am, he is coming to the ground from the first floor.
The time of Rohit's death was also stated on Monday night from 1.30 am to 2 pm
is. In such case, the suspicion of crime branch has stopped at Apoorva and
They are considered to be the main suspects. Crime Branch now also know
It is trying to prove that the person committed the crime or even the people
Are included. For this, Apoorva, Rohit's massage car driver and driver
Abhishek's statement is being seen. Inside the night out of the