Thursday, 13 August, 2026г.
russian english deutsch french spanish portuguese czech greek georgian chinese japanese korean indonesian turkish thai uzbek

пример: покупка автомобиля в Запорожье

 

Yogi Adityanath ने Muslims, Shaheen Bagh, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal पर क्या कहा? (BBC Hindi)

Yogi Adityanath ने Muslims, Shaheen Bagh, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal पर क्या कहा? (BBC Hindi)У вашего броузера проблема в совместимости с HTML5
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की तरफ़ से प्रचार के लिए उतारे गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि देश के स्वर्ग को नरक बनाने वाली धारा को, देश के अंदर अलगाववाद और अराजकता की धारा को हटाने पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को परेशानी होती है. स्वाभाविक रूप से कांग्रेस देश विभाजन की दोषी भी है और आज जब देश की सम्प्रभुता और एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान को आगे बढ़ाने की कार्रवाई प्रारंभ होती है तो उन स्थितियों में अगर कांग्रेस और केजरीवाल देश में माहौल ख़राब करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं होना चाहिए. देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी. आज़ादी के समय भारत में बने रहने का विकल्प चुनने वाले मुसलमानों पर उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कोई उपकार नहीं किया. ये भारत पर कोई उपकार नहीं है. देश के विभाजन का विरोध होना चाहिए था. भारत के विभाजन का विरोध होना चाहिए था. जो बातें भारत के हित में हैं आपको उनका समर्थन करना चाहिए. लेकिन जो भारत के विरोध में हैं उसका डटकर विरोध करना चाहिए. यही हमारी राष्ट्रभक्ति कहती है और यही भारत के हर नागरिक का दायित्व भी बनता है. योगी के कहने पर नहीं या फिर मोदी जी के कहने पर नहीं, अगर भारत के हित में है तो आप समर्थन कीजिए और अगर भारत के विरोध में है तो आप विरोध कीजिए. वीडियो: नितिन श्रीवास्तव और शुभम कौल #YogiAdityanath #ShaheenBagh #Muslims ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCN7B-QD0Qgn2boVH5Q0pOWg?disable_polymer=true बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/ बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi
Мой аккаунт